फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, unsafe building news, education news

Jammu News: असुरक्षित इमारत से पंचायत घर के कमरे में सिमटा स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 25 Oct 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 25 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
samba news, unsafe building news, education news
सांबा। स्वास्थ्य केंद्र की समस्या  सुरेंदर सिंह
-सांबा के बैनगलाड़ का स्वास्थ्य केंद्र ढाई साल से हो रहा उपेक्षा का शिकार
विज्ञापन

-एक कमरे दवाइयां, इसी में बैठते हैं डाॅक्टर और आते हैं मरीज
-पुरानी इमारत के पास और जगह लेकर बननी है नई इमारत
सांबा। पीएचसी बैनगलाड़ की इमारत असुरक्षित होने पर ढाई साल पहले पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया। मगर पंचायत घर में कम कमरे होने पर सामान तक रखने में परेशानी बनी हुई है।
स्थानीय पूर्व सरंपच राम पाल शर्मा, स्थानीय निवासी कमलजीत चौधरी, राधिका शर्मा और सुरिंदर सिंह ने कहा कि उनके गांव में गत 50 साल पहले बनाई गई स्वास्थ्य केंद्र की इमारत गिरने के कगार पर पहुंच गई थी। लोक निर्माण विभाग ने इमारत को असुरक्षित घोषित कर पीएचसी का सामान पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया। ढाई साल से स्वास्थ्य केंद्र एक ही कमरे में चल रहा है। वहां पर ही दवा, सामान व मरीजों की जांच की जा रही है। कमरों की कमी के चलते कुछ सामान पंगदौर के स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के साथ विधायक को समस्या से अवगत करवाया है। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिलाया है कि कैपेक्स बजट में योजना बनाकर भेजी है। फंड उपलब्ध होने पर इमारत का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
राजस्व विभाग ने चार कनाल भूमि स्वास्थ्य विभाग की नाम कर दी है। अब फंड पर ही निर्भर है। पीएचसी के निकट ही एक कम्युनिटी केंद्र है, वह मिल जाए तो जब तक इमारत नहीं बनती है वहां पर पीएचसी का अच्छा काम चल सकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों को कहा है कि इमारत को यदि स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाए तो मरीजों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ऋचा, बीएमओ नड सांबा

सांबा। स्वास्थ्य केंद्र की समस्या  सुरेंदर सिंह

सांबा। स्वास्थ्य केंद्र की समस्या  सुरेंदर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed