फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, school news

Jammu News: इमारत खस्ताहाल, तीन कमरे असुरक्षित, लाइब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थी

Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
samba news, school news
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांच चलियारी के स्कूल की खस्ता हाल इमारत
भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से मात्र 500 मीटर दूर है स्कूल
विज्ञापन

सांबा। जिले की भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित सीमावर्ती गांव चलियारी के मिडिल स्कूल की इमारत गत माह हुई भारी बारिश से टूट चुकी है। इमारत में छह कमरे हैं जिनमें तीन कमरे असुरक्षित घोषित किए गए हैं।
एक में लाइब्रेरी, एक में कार्यालय और एक में कंप्यूटर है। बच्चों को लाइब्रेरी में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। पूर्व सरपंच बीना देवी, स्कूल कमेटी के सदस्य रीता देवी, प्रियंका देवी, अजीत सिंह, बलकार सिंह, हंस राज, बाबू राम और सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस सिंह ने बताया कि मिडिल स्कूल की इमारत खस्ताहाल हो गई है। स्कूल की इमारत की दीवारें बैठ गई हैं, तीन कमरे असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आज भी बच्चे उसी इमारत की लाइब्रेरी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे बच्चों के अभिभावक भी चिंतित हैं। लाइब्रेरी के साथ के कमरे असुरक्षित हैं। ऐसे में लाइब्रेरी के अंदर पहले से ही काफी सामान रखा है जिससे लाइब्रेरी को भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में डीसी आयुषी सूदन और शिक्षा विभाग को लिखित में स्कूल की इमारत की मरम्मत करवाने की शिकायत दी है लेकिन कोई उचित कार्रवाई के नहीं की गई। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक में पहला स्कूल है जिसमें बच्चों की संख्या 60 से पार है। गत 10 साल से बच्चों की संख्या कम नहीं हुई है। अब इमारत की हालत को देखते हुए लोग भी बच्चों को अन्य स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
भारी बारिश से मिडिल स्कूल की इमारत की दीवारें बैठ गई हैं। उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है। इमारत की योजना बनाकर भेजी है। फंड आने पर इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।

- केवल कृष्ण, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सांबा

सांबा। जिले के सीमावर्ती गांच चलियारी के स्कूल की खस्ता हाल इमारत

सांबा। जिले के सीमावर्ती गांच चलियारी के स्कूल की खस्ता हाल इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed