{"_id":"67b26257a39cd7bac303fab5","slug":"samba-news-samba-news-c-10-1-jmu1041-547612-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बदलाव विरोधियों को नहीं आ रहे रास : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बदलाव विरोधियों को नहीं आ रहे रास : एलजी
विज्ञापन
विजयपुर/सांबा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पहले कश्मीर में पत्थरबाजी आम बात थी। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से पत्थरबाजी पूरी तरह से बंद है।
घाटी में विकास कार्यों को रफ्तार मिली है, लेकिन विरोधियों को ये बदलाव रास नहीं आ रहे हैं। एलजी ने विकास कार्यों को रफ्तार देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। एलजी रविवार को गुड़ा सलाथिया में गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल के छठे स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे की लत से युवाओं का भविष्य अंधकार में है, इसलिए इसे रोकना बेहद जरूरी है।
काउंसलिंग सेल की सराहना करते हुए सिन्हा ने कहा कि यह टीम युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही है, जो समाज के लिए एक सराहनीय पहल है। एलजी ने कहा, किसी भी समाज का शीघ्र और समावेशी विकास काफी हद तक युवाओं पर निर्भर करता है, इसलिए युवाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करना आवश्यक है।
विज्ञापन
डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने कहा काउंसलिंग सेल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर डीसी सांबा राजेश शर्मा, विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया मौजूद रहे।