{"_id":"692a0a6e2a3b73c8ac0a236d","slug":"samba-news-quiz-competition-samba-news-c-289-1-sba1003-109641-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप ए रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप ए रहा अव्वल
Sat, 29 Nov 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
जीडीसी सांबा में संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र
सांबा। जीडीसी सांबा में संविधान दिवस सप्ताह समारोह के तहत राजनीतिक विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
संवैधानिक मूल्यों की समझ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल पांच समूहों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में ग्रुप ए ने आठ अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ग्रुप डी और ई को 2-2 अंक मिले। कार्यक्रम में विभाग के फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सप्ताह भर चल रही यह शृंखला छात्रों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।