फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, post vacent news

Jammu News: पशु पालन विभाग की डिस्पेंसरी में दो साल से नहीं चिकित्सक

Fri, 07 Nov 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 07 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
samba news, post vacent news
डेयरी मालिकों और पशुपालकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

सांबा। जिले के राजपुरा कस्बे में पशु पालन विभाग की डिस्पेंसरी में दो साल से डॉक्टर का पद रिक्त है। डॉ. का तबादला होने के बाद से ही पद रिक्त चल रहा है। विभाग की ओर से पद को नहीं भरने पर स्थानीय पशु पालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डेयरी चला रहे मनोहर सिंह, डेयरी मालिक अशोक चौधरी, पशु पालक मदन लाल, यशपाल, कमल कुमार, शाम लाल और मुन्ना शर्मा ने कहा कि पशु पालन विभाग ने कस्बे में पशुओं के उपचार के लिए डिस्पेंसरी खोली थी। गत दो साल पहले डॉक्टर का तबादला हो गया उसके बाद किसी भी डॉक्टर को राजपुरा में नियुक्त नहीं किया गया। इसको लेकर डेयरी मालिक व पशुपालक पशुओं को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छी नस्लों के पशु खरीदने के लिए कहती है। अच्छी नस्ल के पशुओं की कीमत भी अधिक होती है। यदि वह बीमार हो जाए तो उन्हें चिंता रहती है। उनके अनुसार राजपुरा कस्बे की डिस्पेंसरी खाली पड़ी हुई है। दो ट्रेनी युवक डिस्पेंसरी को संभाले हुए हैं। पहले पशुओं को लगने वाली मुंह खुर की बीमारी के लिए वैक्सीन लगाई जाती थी अब वह भी नहीं लगाई गई है। उन्होंने डीसी को से अवगत करवाया है। उन्होंने कस्बे की डिस्पेंसरी में डॉक्टर के रिक्त पद को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
डॉक्टरों की कमी चल रही है। घगवाल के डॉक्टर को राजपुरा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ताकि पशु पालकों की चिंता को कम किया जाए। डॉक्टर आते ही रिक्त पद को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राहुल देव, जिला मुख्य पशु पालन विभाग अधिकारी सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed