{"_id":"6935e0b854128e6d0900943c","slug":"samba-news-pollution-check-lab-samba-news-c-289-1-sba1003-109790-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में एक करोड़ रुपये से बनेगी अत्याधुनिक प्रदूषण जांच लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में एक करोड़ रुपये से बनेगी अत्याधुनिक प्रदूषण जांच लैब
Mon, 08 Dec 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
हवा-पानी-मिट्टी के सैंपल की होगी स्थानीय जांच, पहले प्रदूषण जांच के लिए जम्मू भेजे जाते थे सैंपल
सांबा। जिले में बढ़ते औद्योगीकरण और जल-हवा प्रदूषण की चुनौतियों को देखते हुए सांबा में जल्द ही एक अत्याधुनिक प्रदूषण जांच प्रयोगशाला तैयार होने जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सांबा कार्यालय परिसर में इस लैब का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है और इसकी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। परियोजना पर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से 82 लाख रुपये इमारत निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं।नई लैब के शुरू होने से हवा, पानी और मिट्टी के सैंपलों की नियमित और तेज जांच जिले में ही संभव हो जाएगी। वर्तमान में उद्योगों और जल स्रोताें से लिए जाने वाले दर्जनों सैंपल तिमाही आधार पर जम्मू स्थित क्षेत्रीय लैब भेजे जाते थे, जिससे परिणाम आने में कई दिन लग जाते थे। स्थानीय स्तर पर लैब स्थापित होने से जांच प्रक्रिया न सिर्फ तेज होगी, बल्कि पर्यावरणीय निगरानी का दायरा भी और अधिक मजबूत होगा।
सांबा के औद्योगिक क्षेत्रों- फेज-1, फेज-2 और फेज-3—में करीब 400 से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं जबकि निजी क्षेत्रों में भी कई इकाइयां चल रही हैं। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्थानीय लैब की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। विभाग के अनुसार निर्माण पूरा होने के बाद लैब में उपकरण स्थापित कर दिए जाएंगे और वैज्ञानिकों के साथ आवश्यक स्टाफ, जैसे लैब सहायक की भी तैनाती की जाएगी।
बॉक्स
विभाग परिसर में लैब का निर्माण शुरू कर दिया गया है। कुछ महीनों में लैब तैयार होकर काम करना शुरू कर देगी। इसके बाद जिले के सभी सैंपल यहीं जांचे जाएंगे। आम नागरिक भी मिट्टी और पानी के सैंपल की जांच सांबा लैब में करा सकेंगे।
विज्ञापन
- हंसराज गलौच, अधिकारी जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग