{"_id":"6192bba8ac9ada1e850d97d1","slug":"samba-news-politcal-news-rspura-news-jmu247908347","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी अध्यक्ष के सामने उठाया मुआवजा बढ़ाने और राज्य का दर्जा बहाली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी अध्यक्ष के सामने उठाया मुआवजा बढ़ाने और राज्य का दर्जा बहाली का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू संभाग में पार्टी की मजबूती के लिए पहुंचीं पीडीपी अध्यक्ष अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरएस पुरा उपजिले का दौरा किया।
पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार सुबह गांव कोटली शाहदौला में पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उनका फूलों से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें जम्मू-कश्मीर को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा देने, सुचेतगढ़-सियालकोट रेल मार्ग को खोलने और बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।
इसके बाद महबूबा मुफ्ती सरपंच सरताज सिंह लाडा के घर पहुंची, जहां पर उन्होंने सरपंच का हालचाल जाना और उनकी बेहतर सेहत की कामना की। सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।
पीडीपी अध्यक्ष ने सुचेतगढ़ ऑक्ट्राय पोस्ट पर परेड शुरू करने का स्वागत किया और कहा कि उनकी पार्टी की यह पुरानी मांग रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का यह सपना था कि इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते क्षेत्र के विकास के लिए कई कदम भी उठाए। पीडीपी अध्यक्ष ने अरनिया क्षेत्र के गांव सलेहड़ कोठे का दौरा कर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
------
किसानों की मुआवजा राशि में वृद्धि करे सरकार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी खासकर उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का आरएस पुरा क्षेत्र के साथ काफी पुराना नाता रहा है और उन्होंने इसी क्षेत्र से चुनाव जीतकर क्षेत्र की नुमाइंदगी की थी। पीडीपी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और सरकार से मांग करती है कि किसानों को नुकसान से उबरने के लिए उचित मुआवजा दिया जाए। आरएस पुरा कि बासमती विश्व भर में मशहूर है और जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति भी कुछ हद तक इस पर निर्भर करती है। ऐसे में बासमती उत्पादक किसानों को नुकसान से उबरने के लिए सरकार मुआवजा राशि में वृद्धि करे।
------
घोड़े का करतब देख उसके मालिका को दिया इनाम
क्षेत्र में जोरदार स्वागत से गदगद पीडीपी अध्यक्ष ने यहां एक घोड़े का करतब देखकर उसके मालिक को इनाम के तौर पर दो हजार रुपये राशि भी दी। सरपंच सरताज सिंह लाडा ने उनका आभार जताते मांग की कि किसानों को प्रति कनाल पांच हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। वहीं पीडीपी नेता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महबूबा मुफ्ती को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कई प्रमुख मांगें रखी गई हैं। उनसे आग्रह किया गया है कि वह इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।