फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, highway

Jammu News: मुख्य चौक हाईवे पर बेतरतीब यात्री वाहनों से लग रहा जाम

Mon, 24 Nov 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 24 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
samba news, highway
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक हाइवे पर खड़े यात्री वाहनस्रोत संवाद
हादसों का बना रहता है खतरा
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के मुख्य चौक हाईवे पर यात्री बसों के बेतरतीबी से खड़े रहने से जहां जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं हादसों का भी खतरा बना रहता है। जम्मू-कठुआ की ओर चलने वाली सुपर फास्ट बस के चालक जहां चाहे वाहन को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में आम लोग परेशान होते हैं।
विजय सिंह, अजय कुमार, रघुवीर सिंह और अश्वनी कुमार के अनुसार लाखों रुपये खर्च कर मुख्य बस अड्डा बनाया गया है। इससे मुख्य चौक हाइवे पर वाहनों की भीड़ न जमा हो व लोगों को आने जाने की समस्या न बने। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। सुपर फास्ट बस चालक वाहनों को मुख्य चौक हाईवे पर ही यात्रियों को बैठाते व उतारते हैं। ऐसे में चौक पर कई हादसे भी हो चुके हैं। इससे कई बार पीछे चल रहे वाहन तेज गति में होते हैं व हादसा हो जाता है। गत दिनों भी हाईवे पर एक ट्रक ट्राॅला दुकान में घुस गया था। क्योंकि मुख्य चौक पर यात्री वाहन बेतरतीबी से खड़े रहते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि यात्री वाहनों को मुख्य बस अड्डा पर ही खड़े किए जाएं।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद मुख्य बस अड्डा पर सुविधाएं दिलाएं। हम यात्री वाहनों को वहां रुकने के निर्देश देंगे जो अवहेलना करेगा। ट्रैफिक पुलिस उनके चालान काटेंगी।
- करतार नाथ, डीटीआई ट्रैफिक पुलिस सांबा
मुख्य बस अड्डा पर टॉइल लगाने का काम चल रहा है। जब काम पूरा होगा तो वह उपायुक्त और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्री वाहनों को मुख्य बस अड्डा पर ही खड़े किए जाने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोध राज, सीईओ, नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed