{"_id":"68bdf59ea68a3c051d052c87","slug":"samba-news-electricity-closed-news-samba-news-c-289-1-sba1003-108180-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रैपर, मंधेरा बस्ती में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रैपर, मंधेरा बस्ती में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
Mon, 08 Sep 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
सांबा। सांबा के मंधेरा गुज्जर बस्ती और रैपर के साथ सटे लगभग आधा दर्जन गांव पिछले दो दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से बेहाल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी शेर अली व मुश्तक ने बताया कि गांव का रास्ता बारिश और बाढ़ के कारण पूरी तरह से बह चुका है।
इलाके में वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। बिजली के खंबो और तारों को नुकसान पहुंचा है। गांव का संपर्क सांबा और अन्य इलाकों से कट चुका है। ऐसे में बिजली पानी की आपूर्ति करने लिए भी कोई पहुंच नहीं पा रहा है। पीने के पानी की आपूर्ति करने वाला सरकारी टैंकर भी पिछले 15 दिनों से गांव में नहीं पहुंचा। बिजली बंद होने से लोगों के इन्वर्टर और मोबाइल बंद पड़ गए। लोगों ने मांग की है कि आपदा की इस मुश्किल घडी में लोगों को अबाधित बिजली आपूर्ति की जाए।