{"_id":"68f401c9fc9bff189500c650","slug":"samba-news-demand-news-samba-news-c-289-1-sba1003-108993-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाढ़ प्रबंधन के तहत कराए काम का दो महीने बाद भी नहीं हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाढ़ प्रबंधन के तहत कराए काम का दो महीने बाद भी नहीं हुआ भुगतान
Sun, 19 Oct 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने दिवाली से पहले भुगतान करने की मांग की
सांबा। अगस्त में हुई बारिश के दौरान सांबा में भारी तबाही हुई थी। तबाही और अव्यवस्था से लोगों को निजात दिलाने के लिए सांबा नगर परिषद ने बाढ़ प्रबंधन के तहत एसडीआरएफ के तहत प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी और हालात सामान्य करने के लिए ठेकेदारों की मदद से कार्य करवाए थे, लेकिन दो महीने बीतने के उपरांत भी ठेकेदारों और जेसीबी संचालकों को उनका भुगतान नहीं किया गया है।
लेबर ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि दो महीने बीतने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया है। पंकज कुमार, सोहन लाल और बिट्टू कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी जेब से पैसे खर्च कर जलभराव और जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए सांबा नगर परिषद के नालों और जमा मलबे की सफाई करवाई। सांबा नगर परिषद ने उन्हें आश्वासन दिया था कि कुछ दिनों के भीतर ही उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन दो महीने से अधिक समय बीतने के उपरांत भी उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बिना पैसों के धनतेरस और दीपावली त्यौहार कैसे मनाएंगे। जल निकासी कार्य करने वाले ठेकेदारों ने सांबा नगर परिषद से मांग की है कि दीपावली से पहले उन्हें भुगतान किया जाए।
कोट
कार्यों का ब्योरा भुगतान के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा गया। अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है। मंजूरी मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- जोधराज, ईओ नगर परिषद