{"_id":"68b75d3e01bfab06df043fbd","slug":"samba-news-crime-news-samba-news-c-10-agr1006-702820-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, भाग गया मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, भाग गया मुख्य आरोपी
Wed, 03 Sep 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
गुज्जर समुदाय से जुड़ा है आरोपी, सहयोगी को पुलिस ने हिरासत में लिया, की जा रही पूछताछ
सांबा। वांछित नशा तस्कर को गिरफ्तार करने सोमवार रात गांव नडला में पहुंची पुलिस को गुज्जर समुदाय के कुछ लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच मुख्य आरोपी भाग निकला, हालांकि पुलिस ने एक सहयोगी को हिरासत में ले लिया।
जिले के सीमावर्ती गांव नडला में राजपुरा चौकी की पुलिस टीम सोमवार रात साढ़े दस बजे नशा तस्कर लतीफ की तलाश की तलाश में पहुंची थी। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा, लेकिन तभी गुज्जर समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी इस घटना से पहले ही फरार हो गया था।
पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी। थोड़ा बहुत लोग विरोध करते ही है। हमला करने वाली कोई बात नहीं है। एक व्यक्ति को पकड़ा है पूछताछ जारी है।
सुमित शर्मा, डिप्टी एसपी, मुख्यालय जिला पुलिस सांबा।
कब-कब पुलिस पर नशा तस्करों ने हमले किए
मई 2023 में राजपुरा पुलिस पर नशा तस्करों ने हमला किया था, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया था। 9 अप्रैल, 2025 को बाड़ी ब्राह्मणा के थाना प्रभारी पर नशा तस्करों ने हमला किया था। 25 मई, 2025 को फूलपुर में नशा तस्करों ने एक एएसआई की हत्या तक कर दी थी।