फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, court news

Jammu News: जेल में बंद आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने से इनकार

Wed, 12 Nov 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 12 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
samba news, court news
साजिश और जानलेवा हमले के मामले में कठुआ जेल में बंद हैं आरोपी
विज्ञापन

सांबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सांबा उमेश शर्मा की अदालत में थाना बाड़ी ब्राह्मणा से जुड़े मामले में दो आरोपियों ने पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया है। पुरुषोत्तम लाल पुत्र राजकुमार निवासी खैरी बिश्नाह और भरत भूषण सैनी उर्फ मोहित सैनी पुत्र बिट्टू सैनी निवासी कोठा चकड़ा बिश्नाह साजिश और जानलेवा हमले के मामले में कठुआ जेल में बंद हैं।

दोनों ने पॉलीग्राफ टेस्ट यानि झूठ पकड़ने वाला (लाई डिटेक्टर) टेस्ट करवाने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 333 के तहत मामला दर्ज है। अदालत में जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने दोनों आरोपियों को जिला जेल कठुआ से पेश किया। दोनों के वकील अजय गुप्ता और विजय गुप्ता मौजूद रहे। वकीलों ने अदालत को बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किलों को पॉलीग्राफ टेस्ट के सभी पहलुओं, शारीरिक, मानसिक और कानूनी असर के बारे में विस्तार से समझाया है। साथ ही यह भी बताया कि अगर वे टेस्ट के लिए तैयार होते हैं तो उसकी सहमति को स्वीकारोक्ति (कबूलनामे) के रूप में नहीं माना जाएगा। दोनों आरोपियों ने अदालत के सामने साफ कहा कि वे पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं करवाना चाहते। अदालत ने दोनों के बयान दर्ज किए और कहा कि चूंकि उन्होंने अपनी मर्जी से टेस्ट से इनकार किया है, इसलिए इस मामले को निपटाया जाता है। अदालत ने आदेश दिया कि इस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में रखा जाए और इसकी प्रति संबंधित पक्षों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed