{"_id":"68f401871b0748427f001e30","slug":"samba-news-celebration-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103013-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक
Sun, 19 Oct 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा कस्बे में धनतेरस पर बर्तनों की चारीददारी करते महिलाएंस्रोत संवाद
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उप जिला आरएस पुरा के कस्बों में धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में खरीदारी करने के लिए शनिवार को लोगो की काफी चहल-पहल देखी गई। धनतेरस पर्व पर बाजारों में विशेषकर बर्तनों की खरीदारी करने के लिए महिलाएं अपने घरों में जरूरत के मुताबिक खरीदारी करने के साथ अपने सगे संबंधियों के लिए उपहार आदि खरीदे। इस प्रकार कपड़े और आभूषण की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई।
आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में कई स्थानों पर लगे स्टालों में ग्राहक खास तौर पर हाथ से बने हुए दीयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मिट्टी के दीयों के साथ ही इस बार चाइनीज दीये भी बाजार में उपलब्ध पर फिर भी लोकल दीयों की डिमांड देखी जा रही है।
वहीं, कई लोग दिवाली पर पूजा सामग्री के लिए आवश्यक सामग्री जैसे रोली, सिंदूर, कपूर, अगरबत्ती, कमलगट्टे की माला, शंख, गोमती चक्र, कौड़ी और हल्दी की गांठ आदि की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार प्रदीप का कहना है कि इस बार वोकल फॉर लोकल अभियान का असर साफ देखने को मिल रहा है। ग्राहक चाइनीज दीयों की तुलना में मिट्टी के लोकल दीयों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आरएस पुरा प्रशासन की ओर मुख्या बाजार में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाने के साथ कई चौराहों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।