फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba: Investigation started with sniffer dog, metal detector explosion took place at some distance from PM rally site

सांबा: खोजी कुत्ते, मेटल डिटेक्टर से शुरू हुई जांच, प्रधानमंत्री के रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर हुआ था धमाका

Tue, 26 Apr 2022 10:22 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिश्नाह
संवाद न्यूज एजेंसी, बिश्नाह Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 26 Apr 2022 10:22 PM IST
सार

मंगलवार को बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस के अमले ने पहुंचकर जांच की। एसएसपी चंदन कोहली, एसपी हेड क्वार्टर मनीष गुप्ता, एसडीपीओ आरएसपुरा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Samba: Investigation started with sniffer dog, metal detector explosion took place at some distance from PM rally site
विस्फोट स्थल की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत दिवस पर पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दिन रविवार को ललियाना में हुए धमाके की जांच तेज हो गई है। तड़के 4:30 बजे गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में पुलिस ने उल्का पिंड गिरने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस के अमले ने पहुंचकर जांच की। एसएसपी चंदन कोहली, एसपी हेड क्वार्टर मनीष गुप्ता, एसडीपीओ आरएसपुरा भी मौजूद थे।

विज्ञापन

टीम ने जांच के लिए कुछ सैंपल उठाए। खोजी कुत्ते ने भी घटनास्थल को जांचा। उस खेत में विस्फोट वाले स्थान पर एक गहरा गड्ढा बन गया है। विस्फोट वाले स्थान से कुछ दूरी पर ही एक घर के शीशे टूट गए थे। पुलिस अधिकारियों ने उस घर में जाकर जांच की और परिजनों से पूछताछ की। धमाके को प्रधानमंत्री की रैली के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। कहीं यह ड्रोन के साथ हमला तो नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि जिस जगह से गड्ढा बना है वहां अभी भी लोगों की आवाजाही रोकी गई है, ताकि जांच हो सके।

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि उन्होंने आज यहां से जांच के लिए जो नमून लिए हैं उसे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में भेजने के बाद ही धमाका किससे हुआ है उसके बारे में बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed