फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba: High voltage wire broke and fell into the river, a child who went to take bath died

Samba : हाई वोल्टेज तार टूटकर नदी में गिरा, नहाने गए एक बच्चे की मौत... झुलसने के बाद दूसरा एम्स रेफर

Thu, 26 Jun 2025 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा (जम्मू)
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा (जम्मू) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:12 AM IST
सार

हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Samba: High voltage wire broke and fell into the river, a child who went to take bath died
विलाप करती सुमित की मां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांबा के बसंतर पुल के नीचे नदी में नहाने गए दो प्रवासी बच्चे टूट कर गिरी बिजली की तार की चपेट में आ गए। इसके चलते एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


मृत बच्चे की पहचान सुमित कुमार (12) पुत्र रामेश्वर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बच्चे की पहचान गोपाला (11) पुत्र अमित कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे विजयपुर स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोनों बच्चे मंगलवार सुबह घर में बताए बिना नदी में नहाने पहुंच गए थे। एक बच्चे की मां इटावा गई हुई है और पिता कबाड़ इकट्ठा करने गए थे। दूसरे बच्चे के माता-पिता काम पर गए थे। दोनों बच्चे घर में अकेल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित के घर में मातम, मां का रो-रो कर बुरा हाल, पिता सदमे में
बसंतर पुल के नीचे टूटे बिजली की तार की चपेट में आने से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय सुमित कुमार के घर में मातम पसर गया है। मां सोनिया का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता सदमे के चलते सुन हो गए हैं। कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। दूसरे झुलसे बच्चे गोपाला को एम्स से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चे घर में बताए बिना बसंतर दरिया में नहाने गए थे, तभी हादसा हो गया।

रामेश्वर लगभग दस वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के गोंडा से पत्नी सोनिया, तीन बेटों और एक बेटी के साथ सांबा में रोज़ी रोटी की तलाश में आए थे। यहां कई वर्षों से वह कबाड़ इकट्ठा कर उसे बेचकर अपने परिवार का गुजारा चला रहे हैं।

सांबा के चक मंगा इलाके में परिवार एक झुग्गी में रहता है। आखिर खुद को संभालते हुए रामेश्वर ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को पढ़ा नहीं पाया। वह खुद कबाड़ का काम करता है और पत्नी फैक्ट्री में काम करती है। रामेश्वर ने बताया कि काम पर जाने के बाद बच्चे घर पर ही खेलते थे, लेकिन बुधवार सुबह दोनों बच्चे बिना बताए नदी में पानी का बहाव देखने चले गए, जहां तार टूटने से करंट लगने से सुमित की मौत हो गई जबकि उनके साथ रह रहे एक परिचित का बेटा बुरी तरह झुलस गया। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें लगभग दोपहर एक बजे मिली।


झुलसे बच्चे को एम्स से जीएमसी रेफर किया
सांबा में हुए हादसे में 12 वर्षीय दूसरा बच्चा गोपाला भी बुरी तरह से झुलस गया। उसकी हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे पहले सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर एम्स और उसके बाद जीएमसी भेज दिया गया। घायल बच्चे का परिवार उत्तरप्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला है। पिता अमित कुमार भी कबाड़ का काम करते हैं। मां आरती देवी अपने किसी बीमार परिचित का पता लेने इटावा गई हुई है। हादसे की खबर सुन वह सांबा के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed