फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba blast news: person injured due to blast of old motar shell in forest area of samba

जम्मू कश्मीर: सांबा के वन क्षेत्र में मोर्टार शेल से हुआ धमाका, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जीएमसी जम्मू रेफर

Tue, 12 Mar 2024 03:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

सांबा के जंगली क्षेत्र में धमाके से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी टांग में गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल से अब जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धमाका मोर्टार शेल के फटने से हुआ है।

विज्ञापन
samba blast news: person injured due to blast of old motar shell in forest area of samba
घायल को जम्मू जीएमसी ले जाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के साथ लगते जिला सांबा के वन क्षेत्र में मोर्टार शेल के धमाके से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सिहर उठे। ग्रामीण व पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सांबा जिले के सुंब खंड के चंडली गांव के जंगली इलाके में मोर्टल शेल से धमाका हुआ। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान चीनार सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी चंडली के रूप मे हुई है। घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए घायल को जम्मू के जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी इस इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उधर, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुई आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed