फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba become first district in india where everyone has golden card of Ayushman Bharat

सांबा: देश का पहला जिला जहां सभी के पास गोल्डन कार्ड, आयुष्मान भारत में बना मिसाल

Thu, 28 Apr 2022 11:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 28 Apr 2022 11:32 AM IST
सार

 जिला सांबा में सभी नागरिकों, कर्मचारियों और पेंशनरों के पास आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड है। ऐसी उपलब्धी वाला सांबा देश का पहला जिला बन गया है।

विज्ञापन
Samba become  first district in india where everyone has golden card of Ayushman Bharat
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश को पहला सौर ऊर्जा गांव देने वाले सांबा जिले ने एक और मिसाल पेश की है। सांबा पहला जिला बन गया है, जहां पर सभी नागरिकों, कर्मचारियों और पेंशनरों के पास आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड है।

विज्ञापन

जिले के सभी बीडीओ कार्यालयों में 11 से 21 अप्रैल तक राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) की ओर से चलाए गए विशेष पंजीकरण अभियान में जिले ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के तहत जिला सांबा में कुल 62641 परिवार हैं, जिसमें 3,04,510 लोग एबी-पीएम-जेएवाई सेहत गोल्डन कार्ड के लिए पात्र हैं। एसएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) यासीन एम चौधरी ने बताया कि सांबा जिले में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लिए 100 प्रतिशत पारिवारिक कवरेज बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता के साथ सांबा जिले ने देश के अन्य जिलों के अनुसरण के लिए एक मानक स्थापित किया है। इस मील के पत्थर से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसमें प्रशासन के साथ अन्य टीम सदस्यों ने बेहतर ढंग से काम किया है। उल्लेखनीय है कि सांबा की पल्ली पंचायत का पल्ली गांव देश का पहला सौर ऊर्जा गांव है, जिसका 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की सबसे बड़ी है यह स्वास्थ्य योजना
एबी-पीएमजेएवाई योजना सरकार द्वारा वित्तपोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। यह योजना प्रदेश के नागरिकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भारत में सार्वजनिक व सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में कैशलेस गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रही है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले 3 दिन और भर्ती होने के बाद के 15 दिन तक खर्चे शामिल हैं। योजना में परिवार के आकार, उम्र या लिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है। योजना में पहले से मौजूद सभी शर्ते पहले दिन से कवर की जाती हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी लोगों को योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed