फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   salman khan adopted a poor family in kashmir

कश्मीर में सलमान की दरियादिली देख सब रह गए दंग

Thu, 30 Apr 2015 01:21 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
salman khan adopted a poor family in kashmir

खैरात में मिलने वाली मदद की बदौलत जीवन यापन करने वाले घाटी के एक परिवार को बालीवुड स्टार सलमान खान ने गोद ले लिया है। 75 वर्षीय बुजुर्ग जायना बेगम अपनी विधवा बेटी और उसके चार बच्चों के साथ रहती है।

विज्ञापन


बेटी के शौहर असमय हुई मौत के बाद से वह अपने बच्चों सहित मां के साथ रह रही है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान पहलगाम की वादियों में ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए पहुंचे तो 75 वर्षीय बुजुर्ग फरियाद लेकर सलमान के पास पहुंची।
विज्ञापन


सलमान के बाडीगार्ड को उनसे मिलवाने की गुहार लगाई। बुजुर्ग सलमान के सामने अपनी समस्या रखते हुए रो पड़ी। सलमान ने काफी देर तक बुजुर्ग की समस्या सुनी और परिवार को हर तरह से मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला के पोते अहमद को सलमान ने शूटिंग टीम में शामिल कर लिया, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

जोधपुर से घाटी लौटे बजरंगी भाईजान

salman khan adopted a poor family in kashmir

जोधपुर कोर्ट में आर्म्ड एक्ट प्रकरण में पेश हुए सलमान खान वापस घाटी लौट आए हैं। सलमान पिछले कई दिनों से घाटी में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं। मंगलवार को वह फिल्म की शूटिंग छोड़ कर जोधपुर गए और बुधवार को कोर्ट में पेश होने के बाद घाटी लौट आए।

यहां उन्होंने अपनी फिल्म की स्टार कास्ट से मुलाकात की। वीरवार को फिर से सलमान शूटिंग शुरू कर देंगे। उल्लेखनीय है कि दस दिनों से पहलगाम की वादियों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

शुरुआत में मौसम खराब होने की वजह से दो दिन शूटिंग बाधित रही। बाद में फिल्म के सीन पहलगाम के ममाल क्षेत्र में फिल्माए गए। अनंतनाग जिले के कई क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग होनी है। वीरवार को फिल्म की शूटिंग अनंतनाग में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed