फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SAI to sign mou with J&K

जानिए, किसने लिया JK के खेलों का जिम्मा लिया

Mon, 18 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 18 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
SAI to sign mou with J&K

राज्य सरकार की सिफारिशों पर स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साई) ने रियासत में खेलों को बढ़ावा देने का बीड़ा उठाया है। इस कड़ी में जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से जम्मू के लिए बास्केटबाल, बैडमिंटन, हैंडबाल, जिमनास्टिक, वुशू और टेबल टेनिस खेलों की शिनाख्त की गई है। यहां रेजीडेंशनल हास्टल में बास्केटबाल, हैंडबाल (बॉयज) और डे बोर्डिंग स्कीम में बैडमिंटन (बॉयज और गर्ल्स) खेलों से शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए ट्रायल में उत्तर भारत के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यहां सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए साई के रीजनल निदेशक संजीव शर्मा ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में साई और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच अहम बैठक में राज्य में साई, राज्य सरकार और जेएंडके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के बीच एमओयू में एमए स्टेडियम में चालीस प्रशिक्षकों के लिए आवास साई मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि आगामी 25 मई को श्रीनगर में एमओयू की अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके अलावा स्टेडियम के अन्य खेल ढांचे और जम्मू के स्टेडियम को भी प्रयोग में लाया जाएगा। इसमें साई नियमों के तहत रेजीडेंशनल और डे बोर्डिंग स्कीम का सारा खर्चा वहन करेगी। जम्मू में रेजीडेंशनल खेलों में हैंडबाल और बास्केटबाल के लिए अंडर 12-18 आयु वर्ग में जेएंडके सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से भी 165 खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साई ने उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करके उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया है। जम्मू में जून के शुरू में रेजीडेंशनल और डे बोर्डिंग योजनाएं शुरू करवाना प्रस्तावित है। दूसरे चरण में अन्य खेलों को भी शुरू किया जाएगा। श्रीनगर में भी एक्सटेंशन सेंटर शुरू करवाने की योजना है। वहां डे बोर्डिंग वालीबाल और फुटबाल खेलों के लिए आगामी 25-26 मई को ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।


रेजीडेंशनल योजना में चयनित खिलाड़ियों को 18 आयु वर्ष तक संबंधित खेल के साथ खाने, पीने, ठहराने और शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। डे बोर्डिंग में चयनित खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के गुर सिखाए जाएंगे। साई के इस प्रयास से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed