फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sachin Tendulkar in Jammu and Kashmir

Jammu News: अवंतिपोरा की बैट फैक्ट्री में अचानक पहुंचे सचिन, चाय की चुस्की के साथ चैक किए स्ट्रोक

विज्ञापन
Sachin Tendulkar in Jammu and Kashmir
पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ पहुंचे थे, एक घंटा रुके, स्थानीय कारीगरों से बात की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अनंतनाग। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शनिवार को पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ कश्मीर घाटी पहुंचे। यहां उन्होंने अनंतनाग जिले के चारसू में एक बैट निर्माण कारखाने का दौरा किया और चाय की चुस्की के साथ बैट के स्ट्रोक चैक किए। इस दौरान सचिन ने स्थानीय कारीगरों से बातचीत कर बैट निर्माण से जुड़ी बारीकियों के बारे में जाना। सचिन के आने की सूचना पर यहां बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी ली। एक घंटा रुकने के बाद सचिन सूर्य मंदिर मट्टन के लिए रवाना हो गए और वहां माथा टेका। बैट निर्माण फैक्ट्री के मालिक जावेद अहमद का कहना है कि मैं क्रिकेट के भगवान के साथ मिलकर काफी खुश हूं और अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि महान क्रिकेटर उनकी फैक्ट्री पर आए। इस दौरान सचिन की सुरक्षा में सुरक्षाबलों के जवान भी साथ रहे।

कश्मीर विलो की गुणवत्ता से खुश, प्रोमोट करने का वादा
क्रिकेट बैट निर्माता जावेद अहमद ने बताया कि वह बल्ले बनाने में व्यस्त थे। तभी एक वाहन उनकी ईकाई के गेट पर आकर रुका। कार से जब सचिन को उतरते देखा तो मैं आश्चर्यचकित हो गया। काफी देर तक मुझे यकीन ही नहीं हुआ। सचिन ने आते ही कश्मीर विलो से बने बल्लों की गुणवत्ता की जांच की। सचिन ने कुछ बल्ले उठाए और उनके साथ खेले। यहां बने बल्लों की गुणवत्ता से वह काफी खुश नजर आए। सचिन ने बताया कि वह देखने आए थे कि इंग्लिश विलो की तुलना में कश्मीर विलो से बने बल्लों की गुणवत्ता कैसी है। कश्मीरी विलो के बल्लों की क्वालिटी ने उन्हें हैरान कर दिया। अहमद ने बताया-मैंने सचिन से स्थानीय बैट निर्माताओं का समर्थन करने की अपील की तो उन्होंने तुरंत उसे स्वीकार कर लिया और कश्मीर विलो को प्रोमोट करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed