{"_id":"6223a891807bc8475b2e3868","slug":"russia-ukraine-war-reasi-news-jmu255131835","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन से मिलकर फूले नहीं समाए दोस्त और रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन से मिलकर फूले नहीं समाए दोस्त और रिश्तेदार
विज्ञापन
रियासी पहुंचे अमन सिंह अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से मिलते हुए।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। यूक्रेन के खारकीव में फंसा चंकाह निवासी अमन सिंह शनिवार सुबह जिला मुख्यालय रियासी और उसके बाद चंकाह स्थित अपने घर पहुंच गया है। रियासी पहुंचने पर अमन ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात की। इस दौरान अमन का स्वागत किया गया।
अमन के सकुशल घर आने पर उसके रिश्तेदार खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। हर कोई उसे गले लगाकर उससे बात करने को इच्छुक रहा। खारकीव में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे अमन ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद उसने वहां मेट्रो स्टेशन में बने एक बंकर में शरण ली थी। इस दौरान उसे अन्य लोगों के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बाद में किसी प्रकार वहां से निकलकर वे पोलैंड सीमा तक पहुंचे। वहां की सरकार ने उनका ध्यान रखा, तथा हर जरूरी चीज उपलब्ध करवाई। अमन ने बताया कि उसके साथ डीसी रियासी संपर्क में थे। अमन के घर पहुंचने के बाद उसके परिजनों ने चैन की सांस ली। शुक्रवार को जम्मू पहुंचे अमन को लेने उसके परिजन पहुंचे थे। अमन के रियासी पहुंचने पर भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा भी उससे मिलने पहुंचे।