{"_id":"3fa025ec0ff41995a53d538239c31915","slug":"rush-of-patients-in-medical-camps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के बाद लोगों में दहशत, चिकित्सा कैंपों में मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के बाद लोगों में दहशत, चिकित्सा कैंपों में मरीजों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Sep 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में बाढ़ के बाद बीमारियों के पनपने की दहशत लोगों पर साफ दिख रही है। लोग छोटी सी बीमारी के लक्षण मिलने पर भी चिकित्सा कैंपों का रुख कर रहे हैं।
चिकित्सा कैंपों की प्राथमिकता घायल लोगों को तत्काल इलाज देना है लेकिन पिछले कुछ दिनों से इन कैंपों में मरीज शरीर पर खारिश, छाती में हलका संक्रमण और डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
रामबाग क्षेत्र के मेडिकल कैंप में कार्यरत डा. शब्बीर अहमद ने बताया कि कैंपों में पहुंच रहे लोगों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
उनके अनुसार प्रतिदिन कैंप में करीब 1600 मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन इनमें 90 फीसदी लोगों में मामूली बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। बाढ़ के बाद बीमारियों को लेकर लोगों में दहशत बढ़ी है।
विज्ञापन
कैंप के एक अन्य फिजिशियन डा. तौसीफ डार ने कहा कि बाढ़ के बाद मौजूदा वातावरण में बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है।
शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग संक्रमित रोगों की चपेट में जल्दी आते हैं। घाटी के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं।