{"_id":"5a562715093f89dfaca3d8da57327962","slug":"rural-homes-to-return-to-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर से घरों को लौटने लगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर से घरों को लौटने लगे ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 15 Jan 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक गोलाबारी के कारण डेढ़ दर्जन गांवाें के ग्रामीण पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए शिविराें में रहने के लिए चले गए थे। अब जबकि सीमा पर शांति है, ग्रामीण अपने घराें में लौटने लगे हैं। हालांकि बुजुर्ग एवं महिलाएं गणतंत्र दिवस तक विस्थापित शिविरों में ही रहने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें आशंका है कि हर त्योहारों की तरह पाक गणतंत्र दिवस पर भी कहीं नापाक हरकत न शुरू कर दे। उधर प्रशासन के अनुसार उनकी ओर से किसी को भी शिविर खाली करने के लिए नहीं कहा गया है। विस्थापितों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
राजपुरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए शिविर में चचवाल, चलेआरी, मंगुचक, सद्दा चक्क के ग्रामीण हैं, जबकि तरेली में रिगाल और चीची माता मंदिर में वैनगलाड, चक्क फकीरा, सुचेतपुर के ग्रामीण रह रहे हैं, जो अब अपने गांवों में लौटने लगे हैं।
विज्ञापन