फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rupika won in taekwondo

ताईक्वांडो में जम्मू की रुपिका ने मारी बाजी

Sun, 24 Aug 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 24 Aug 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
rupika won in taekwondo

16वीं जेएंडके स्टेट (सब जूनियर/कैडेट/क्यूरगी/पुमसे) ताईक्वांडो चैंपियनशिप और पांचवीं ओपन जेएंडके स्टेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों ने जोश दिखाया। इसमें लड़कों के साथ लड़कियों ने दिखाया कि वे मैदान में बाजी मारने में किसी से पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में अधिकांश भार वर्ग में जम्मू के खिलाड़ी छाए रहे। चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी जयपुर, राजस्थान में हो रही सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सब जूनियर गर्ल्स के अंडर 16 भार वर्ग में जम्मू की रुपिका शर्मा ने स्वर्ण, तविशा गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


18 भार में जम्मू के उज्ज्वल मनियाल पहले, गौरी खजूरिया दूसरे और अर्चिता वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 20 भार में जम्मू की नंदिता धर ने बाजी मारी। सादवी कौल दूसरे, प्रियांशी गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के 23 भार में जम्मू के वरुण मेहरा ने सबको पीछे छोड़ा। अच्छुतम देव सिंह दूसरे, आयूष शर्मा और वासु तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 भार में वंश शर्मा पहले, अबहास उपाध्याय दूसरे और शिवांकर तथा ए शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 27 भार में राघव मेहरा ने बाजी मारी। विविद इरशाद को रजत, गुंजन जसरोटिया और आयरन को कांस्य पदक हासिल हुआ। जेएंडके ताईक्वांडो एसोसिएशन की ओर से करवाई गई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की हौसला आफजाई करने योगेश साहनी, डीएस विष्ठ, इम्तियाज मीर, दया नंद, अतुल पंगोत्रा आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed