फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   run for unity in jammu

रन फार यूनिटीः सांसद और मंत्री सभी ने लगाई दौड़

Sat, 01 Nov 2014 01:32 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
run for unity in jammu
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही जयंती पर जम्मू में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह से लेकर भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा पार्टी के नेताओं, स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं और नागरिकों ने भी रन फार यूनिटी के अलग-अलग हुए कार्यक्रमों में दौड़ लाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


आईआईआईएम कनाल रोड से प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सुबह रन फार यूनिटी दौड़ को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इसके अलावा राज्य चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के सचिव सत शर्मा सीए आदि नेताओं और विद्यार्थियों ने भी दौड़ लगाई। इस अवसर पर डा. सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों और जनता ने की बढ़-चढ़ कर भागीदारी

run for unity in jammu

उन्होंने कहा कि उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाकर राष्ट्र उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और इससे देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता का संदेश भी मिल रहा है।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रणवीरेश्वर मंदिर शालामार से रन फार यूनिटी दौड़ को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया समेत पार्र्टी के कई नेताओं जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने भी कुछ देर तक दौड़ लगाई।

प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाना उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है और इससे देश में राष्ट्रीय एकता का संदेश भी जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed