रन फार यूनिटीः सांसद और मंत्री सभी ने लगाई दौड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईआईएम कनाल रोड से प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सुबह रन फार यूनिटी दौड़ को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।
इसके अलावा राज्य चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के सचिव सत शर्मा सीए आदि नेताओं और विद्यार्थियों ने भी दौड़ लगाई। इस अवसर पर डा. सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों और जनता ने की बढ़-चढ़ कर भागीदारी
उन्होंने कहा कि उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाकर राष्ट्र उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और इससे देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता का संदेश भी मिल रहा है।
वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रणवीरेश्वर मंदिर शालामार से रन फार यूनिटी दौड़ को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया समेत पार्र्टी के कई नेताओं जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने भी कुछ देर तक दौड़ लगाई।
प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाना उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है और इससे देश में राष्ट्रीय एकता का संदेश भी जा रहा है।