{"_id":"61a4bcb153f73248ba41fa8d","slug":"run-for-peace-2021-organized-in-srinagar-along-with-the-youth-the-elderly-also-showed-their-strength-in-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में रन फॉर पीस-2021 का आयोजन, ठंड में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में रन फॉर पीस-2021 का आयोजन, ठंड में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी दिखाया दम
Mon, 29 Nov 2021 05:13 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:13 PM IST
सार
श्रीनगर में पुलिस ने दौड़ का आयोजन करवाया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। आयोजन के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने विजेता घोषित किया।
विज्ञापन
श्रीनगर में विजेताओं को पुरस्कार देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में पुलिस ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत रन फॉर पीस 2021 का आयोजन करवाया। ललित घाट से हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया गया। इसके बाद विजेताओं निशात गार्डन में हुए समारोह के दौरान पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
सोमवार को हुए कार्यक्रम में युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दौड़ को ललित घाट के पास मुख्य अतिथि एसपी सिटी ईस्ट जोन तनुश्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ का समापन निशात गार्डन के पास हुआ। जहां पांच प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। सबसे कम उम्र के और सबसे उम्रदराज प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
एसपी ईस्ट ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। जिससे शांति और सद्भाव का संदेश दिया जा सके। एसडीपीओ नेहरू पार्क सचित शर्मा ने कहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद युवाओं ने इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। जो उनकी सकारात्कता को दिखाता है।
विज्ञापन