{"_id":"58da892d4f1c1bd83763e427","slug":"rumor-of-attack-on-chief-minister-and-veeri-convoy-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में मुख्यमंत्री महबूबा और मंत्री वीरी के काफिले पर हमले की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में मुख्यमंत्री महबूबा और मंत्री वीरी के काफिले पर हमले की अफवाह
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और रियासत के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी का माहौल बिगाड़ने के लिए इन दिनों अफवाहों का दौर चल रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और रियासत के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी के काफिले पर दक्षिणी कश्मीर में हमले की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बाद में पुलिस ने इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई कि प्रचार के सिलसिले में दक्षिणी कश्मीर गईं महबूबा के काफिले पर अनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके में पथराव हुआ है। कुछ देर बाद वीरी पर बिजबिहाड़ा के दुपतयार इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान पथराव की खबर वायरल हुई।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि लोगों को संबोधित करने के बाद जब वीरी वहां से निकल रहे थे तो इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर गरमागरम बहस हुई।
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी और पथराव भी शुरू हो गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अफवाहें फैलाने वाले चिह्नित किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों से माहौल बिगड़ सकता है, जिसकी किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।