{"_id":"86907dde587ec0b3ee17db6435812c4f","slug":"rto-take-action-hindi-news-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वालों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभाग ने अपनी जांच में पाया है कि कई लोग अब भी इन नंबरों के बिना घूम रहे हैं।
विज्ञापन
कई नंबर प्लेट बनाने वाले भी सक्रिय हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी की गई है। परिवहन विभाग के आयुक्त ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
यदि कोई प्लेट नहीं लगाएगा तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अमल में नहीं लाने पर होगी कार्रवाई
विभाग के आयुक्त परवेज खातिब का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सभी वाहनों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है, लेकिन राज्य में कई लोग ऐसे हैं, जो इस नियम का पालन नहीं कर रहे।
कई लोग सामान्य प्लेट बना रहे हैं। विभाग ने ऐसी नंबर प्लेट बनाने वालों और इसे लगाने वालों को फाइनल नोटिस दिया है। इसके बाद विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
जिस तरह से वाहनों का दुरुपयोग हो रहा है, उसे देखते हुए ऐसा करना बहुत आवश्यक है। विभाग नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करेगा।