फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rtarget killing

जम्मू में भी टारगेट किलिंग का खतरा 15 दिन में दबोचे गए दो आतंकी

विज्ञापन
rtarget killing
जम्मू। कश्मीर की तरह जम्मू में भी टारगेट किलिंग का खतरा बढ़ गया है। आतंकी संगठन जम्मू में हाइब्रिड आतंकियों की मदद से ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों और अन्य लोगों को अपने साथ जोड़कर जम्मू में वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हैं। ऐसे दो प्रयास विफल हो चुके हैं।
बीते 15 दिन में जम्मू शहर में दो आतंकी पकड़े गए हैं, जो शहर में टारगेट किलिंग के लिए आए थे। हालांकि इनको टारगेट मिलने से पहले ही पकड़ लिया गया। इससे पहले किश्तवाड़ में आतंकी संगठन ऐसा कर चुके हैं। यहां संघ और भाजपा नेता की हत्या की जा चुकी है। 26 सितंबर को पुुलिस ने टीआरएफ के ओजी वर्कर को जम्मू के रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा था, जो जम्मू में टारगेट किलिंग के लिए आया था। चार दिन पहले भी गांधीनगर से उत्तर प्रदेश का ओजी वर्कर पकड़ा गया। वह भी जम्मू में टारगेट किलिंग के लिए आया था। तीन अक्तूबर को फलाएं मंडाल में पाकिस्तान ने ड्रोन से एके-47 व गोला बारूद भेजा। इसके बाद पुलिस ने इसे लेने आने वाले ओजी वर्कर को अनंतनाग से पकड़ा। इसके पहले जम्मू में बस स्टैंड के पास आईईडी के साथ तीन आतंकी पकड़े गए हैं। जम्मू के बठिंडी से भी आईईडी बरामद की गई। टीआरएफ और लश्कर-ए मुस्तफा कमांडर भी यहां से पकड़े जा चुके हैं। बीते डेढ़ साल से लगातार शहर में ओजी वर्कर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठनों के ओजी वर्करों का एक बड़ा नेटवर्क जम्मू में सक्रिय है। इंटरनेट कॉलिंग के जरिये ये लोग पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों के संपर्क में हैं। इनसे पूरी रेकी करवाकर और इनको हथियार देने के बाद टारगेट देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर आतंकियों की धरपकड़ और वारदातें रोकने के लिए काम कर रही हैं। किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए पूरा तंत्र सक्षम और सक्रिय है।
- चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed