फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rss Manmohan Vaidya along with Bhaiji Ji Joshi reached Jammu on a four day visit

संघ गतिविधियों को बढ़ाकर जम्मू-कश्मीर में मजबूत होगा राष्ट्रवाद: जोशी

Tue, 12 Jan 2021 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Jan 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
rss Manmohan Vaidya along with Bhaiji Ji Joshi reached Jammu on a four day visit
सुरेश भैयाजी जोशी, फाइल फोटो

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष पदाधिकारियों की टोली में शामिल सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी, संयुक्त महामंत्री डॉ. मनमोहन वैद्य, उत्तर क्षेत्र के प्रमुख सीताराम, क्षेत्रीय प्रमुख विजय और बलवीर चार दिवसीय दौरे पर सोमवार को जम्मू पहुंचे। अपने प्रवास के पहले ही दिन जोशी व अन्य पदाधिकारियों ने संघ के प्रांत पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में संघ की गतिविधियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


संघ सूत्रों के अनुसार आंतरिक बैठकों में सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि संघ की गतिविधियों को जम्मू-कश्मीर में बढ़ाकर ही राष्ट्रवाद को सामरिक रूप से अति महत्वपूर्ण इस प्रदेश में मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने कोरोना काल में संघ की तरफ से प्रदेश में किए गए सेवा कार्यों की भी समीक्षा की। संघ कार्य के विस्तार तथा दृढ़िकरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा आने वाले समय में संघ कार्य का और अधिक विस्तार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान पर वर्तमान में चल रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। अपने इस प्रवास के दौरान संघ की केंद्रीय टोली के पदाधिकारी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आने वाले समय के लिए दिशा दर्शन तथा आगामी कार्यक्रमों संबंधी लक्ष्य पर भी चर्चा करेंगे। जोशी ने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण आदि गतिविधियों की कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठकें भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संघ के केंद्रीय नेताओं के जम्मू पहुंचने से भाजपा में हलचल तेज

आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारियों के चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचने से प्रदेश भाजपा के नेताओं में भी हलचल बढ़ गई है। जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव 2015 के मुकाबले में नुकसान हुआ है। जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़, रामबन में पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

ऐसे में संघ के राष्ट्रीय नेता प्रांत के संघ पदाधिकारियों से इस विषय पर खासतौर से चर्चा करेंगे। खासतौर से कमियों की रिपोर्ट भी उन्हें सौंपी जा सकती है। ऐसे में प्रदेश भाजपा के नेताओं में हलचल है। भाजपा के प्रदेश नेता भी आगामी दिनों में भी संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed