{"_id":"5ac027354f1c1bcd618b4cd5","slug":"rss-leader-is-very-disappointed-with-rude-behaviour-of-bjp-minister-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बात पर बिफरे संघ सरकार्यवाहक, कहा- भाजपा मंत्रियों ने कार्यशैली नहीं बदली तो बदल देंगे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बात पर बिफरे संघ सरकार्यवाहक, कहा- भाजपा मंत्रियों ने कार्यशैली नहीं बदली तो बदल देंगे चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Updated Sun, 01 Apr 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने जम्मू में भाजपा मंत्रियों की ओर से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर गंभीर रुख अख्तियार किया है। मंत्रियों को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी कार्यशैली नहीं बदली तो चेहरे बदलने में देर नहीं लगेगी। वह अपनी कार्यशैली में तत्काल बदलाव कर कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करें।
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए वैद्य ने संघ नेताओं से सरकार तथा मंत्रियों की कार्यप्रणाली से मिले फीडबैक के आधार पर शनिवार को प्रदेश संघ मुख्यालय वेद मंदिर में भाजपा मंत्रियों, विधायकों तथा संगठन पदाधिकारियों को तलब किया था। इनसे अलग-अलग तीन चरणों में बात कर राज्य के हालात तथा राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार मंत्रियों की कार्यशैली पर वैद्य ने असंतोष जताया। अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जिनकी बदौलत जम्मू-कश्मीर में भाजपा सत्ता में आई है, वह सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों के कामकाज के तरीके से नाराज है। तमाम मंत्री कार्यकर्ता के फोन नहीं उठाते। कार्यकर्ताओं की समस्याएं तक हल नहीं की जाती है।