फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura, tribute, maharaja, ranbir singh

Jammu News: श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा महाराजा रणबीर सिंह को किया याद

Wed, 21 Feb 2024 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 21 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
rspura, tribute, maharaja, ranbir singh
राज तिलक की जयंती पर आरएस पुरा कस्बे में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की तरफ से मंगलवार को प्रधान कैप्टन विशंभर सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें राज तिलक जयंती पर महाराजा रणबीर सिंह को याद किया गया।

महाराजा रणबीर सिंह के स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने महाराजा की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा के प्रधान ने बताया कि महाराजा रणबीर सिंह का 20 फरवरी 1856 को राजतिलक हुआ था। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को दूर करते हुए प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए थे। उन्होंने जातपात जैसी बुराइयों को दूर किया एवं सती प्रथा पर भी रोक लगाई। नए कानून बना हक दिए और राज्य में तिरंगा लहराने का हक भी महाराजा द्वारा ही दिया गया। महाराजा ने पूरी निष्ठा से राज्य के लोगों की सेवा की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा को भी महाराजा रणबीर सिंह ने ही बसाया गया था। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान रघुनाथ सिंह, सलाहकार कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह, सचिव अनिरुद्ध सिंह, अजीत सिंह, वरयाम सिंह और सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed