फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, rajeshwar maharaj news

Jammu News: महंत राजेश्वर गिरी जी महाराज की तपस्या पूरी होने पर निकली शोभायात्रा

Tue, 04 Nov 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
rspura news, rajeshwar maharaj news
आरएस पुरामहंत राजेश्वर गिरी जी महाराज की तपस्या पूरी होने पर निकाली शोभा यात्रा स्रोत संव
आरएस पुरा। वार्ड पांच स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चेतन धुना स्थल पर पिछले 41 दिनों से लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहे महंत राजेश्वर गिरी जी महाराज की तपस्या पूरी होने पर सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महंत राजेश्वर गिरी जी के साथ-साथ काफी संख्या में साधु संत और श्रद्धालु शामिल हुए। श्री राधा माधव ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत राजेश बिट्टू की अध्यक्षता में आयोजित इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्ति में माहौल बना रहा। इस दौरान सत्संग का आयोजन भी किया गया जिसमें संत मोहन भारती के साथ-साथ अन्य संतों ने आए हुए श्रद्धालुओं को अपने अमृत रूपी पर प्रवचनों के माध्यम से निहाल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत राजेश बिट्टू ने कहा कि महंत राजेश्वर गिरी जी महाराज ने विश्व शांति एवं सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार 41 दिनों तक एक ही जगह पर खड़े होकर तपस्या की और उनकी तपस्या आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। इस मौके पर महंत सुनील गिरी जी, अजय माथुर, शांति गिरी जी महाराज सहित अन्य संत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed