फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, crime news

Jammu News: गैंगवार का चौथा आरोपी संदीप कुमार उर्फ छोटू पुलिस कस्टडी से भागने के बाद घायल, जीएमसी रेफर

Sat, 01 Nov 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 01 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
rspura news, crime news
पुलिस ने दो दिन पहले गोकुल गैंग के फरार आरोपी संदीप कुमार उर्फ छोटू को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

आरएस पुरा। गोकुल गैंग और नागी गैंग के सदस्यों के बीच हुई गैंगवार का चौथा आरोपी संदीप कुमार उर्फ छोटू पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे घायल अवस्था में जीएमसी ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

आरएस पुरा पुलिस ने दो दिन पहले गोकुल गैंग के फरार आरोपी संदीप कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हथियार के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद आरएस पुरा पुलिस आरोपी को लेकर उसके पैतृक गांव चक असलम पहुंच गई। पुलिस उसके घर की तलाशी लेने लगी। इसके उपरांत आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में विफल हो गया। भागने के उपरांत आरोपी को चोटें आई हैं। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने जीएमसी रेफर कर दिया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसके पैतृक गांव हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया गया। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी को जीएमसी जम्मू उपचार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed