{"_id":"692a06c8bb6de546250b6a96","slug":"rspura-news-agriculture-samba-news-c-312-1-sjam1007-103163-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीएपी खाद आने पर किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीएपी खाद आने पर किसानों को मिली राहत
Sat, 29 Nov 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा एक स्टोर से डीएपी खाद ले जाता किपानस्रोत संवाद
- फोटो : credit
आरएस पुरा। आरएस पुरा में डीएपी खाद आने पर किसानों को काफी हद तक राहत मिली। पिछले कई दिनों से किसानों को गेहूं लगाने के लिए खाद स्टोर पर डीएपी खाद नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
किसान जागर राम का कहना है कि खाद नहीं मिलने पर किसान गेहूं की बिजाई के लिए समय निकल रहा था। अब खाद आने पर किसान गेहूं की बिजाई कर पाएंगे। किसान मनदेव सिंह का कहना है कि खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इससे मजबूरी में किसान बिना डीएपी के ही बिजाई कर रहे थे। अब खाद आने पर किसानों को कुछ राहत मिली है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन की शुरुआत होने पर परंपरागत रूप से इस समय किसान सबसे पहले डीएपी खाद का इस्तेमाल कर बिजाई करते हैं।
किसान बाबा राम का कहना है कि किसानों को बिजली, पानी, खाद, बीज समय पर उपलब्घ करवाए जाने चाहिए मगर ऐसा नहीं होने पर किसानों को खेती करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बार बारिश व आई बाढ़ में किसानों को पहले ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब डीएपी खाद आने पर किसानों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।