फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura, education, college, NSS

Jammu News: स्वयंसेवियों ने कॉलेज में चलाया सौंदर्यीकरण अभियान

Wed, 14 Feb 2024 04:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 14 Feb 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
rspura, education, college, NSS
आरएस पुरा कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। एनएसएस इकाई डिग्री कॉलेज आरएस पुरा की ओर से सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर जारी है। इसका आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनी भगत के संरक्षण में किया गया है। मंगलवार को दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में सौंदर्यीकरण अभियान चलाया। इसमें 40 छात्रों के एक समूह ने हिस्सा लिया।

इस दौरान कॉलेज परिसर में लगे पेड़ों के तने को तिरंगे रंग में रंगा और सजावट भी की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर-पुनर्चक्रण योग्य कचरे को कुछ रचनात्मक कार्यों में लगाना था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनी भगत ने बातया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ आसपास की सफाई करना नहीं बल्कि जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने पेड़ों और अनुपयोगी पत्थरों पर पेंटिंग करने वाले छात्रों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने छात्रों में निस्वार्थ सेवा की भावना पैदा करने और कॉलेज परिसर में नवीन तरीकों से अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग करके इसे अपने घरों जैसा विकसित करने के लिए कहा। कार्यक्रम एनएसएस पीओ डॉ. चंचल अंगराल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए और आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा समन्वित किए गए। इस दौरान डॉ. हरि सिंह, प्रो. शैली कलसी और डॉ. सुनील कुमार मंगोच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed