फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rs 12 lakhs looted by four men from a J&K bank branch in Budgam

कश्मीर: आतंकियों ने बैंक से लूटे 12 लाख रुपये

Thu, 24 Nov 2016 12:08 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
Rs 12 lakhs looted by four men from a J&K bank branch in Budgam
जम्मू कश्मीर बैंक - फोटो : File Photo
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को आतंकियों ने एक बैंक से 12 लाख रुपये की नगदी लूट ली।  लूट की घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बडगाम जिले के चरार शरीफ इलाके में सोमवार को आतंकी जम्मू-कश्मीर बैंक की मलपुरा शाखा में घुसै और बंदूक के दम पर वहां से 12 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैंक लूटने वाले आतंकियों की संख्या चार थी। लूट के तुरंत बाद आतंकी वहां से फरार हो गए।
 

कश्मीर में फंडिंग बंद होने से बौखलाए आतंकी संगठन

Rs 12 lakhs looted by four men from a J&K bank branch in Budgam
आतंकी - फोटो : Demp Pic.
आनन-फानन में बैंक कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हरकत में आए सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

सूत्रों की मुताबिक कश्मीर घाटी में फंडिंग बंद होने से आतंकी बौखलाए हुए हैं जिस वजह से वे लगातार बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।

वहीं नोटबंदी से भी इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आतंकियों द्वारा लूटा गया रुपया नई करेंसी थी या पुरानी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed