फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rpf and railway mock drill at jammu station

जम्मू रेलवे स्टेशन पर कराई गई मॉक ड्रिल

Tue, 25 Nov 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 25 Nov 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
rpf and railway mock drill at jammu station

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे पुलिस ने सेना और आरपीएफ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन जम्मू पर मॉक ड्रिल चलाई। रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों पर तैनात रेलवे पुलिस के जवानों को अधिकारियों ने बताया कि किस तरह से उन्हें तैयारी करनी है।

विज्ञापन


एसपी रेलवे सुरम सिंह की अध्यक्षता में हुई इस कार्रवाई में स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई। एसपी ऑपरेशन उदय भास्कर बिल्ला, एसडीपीओ चन्द्र जीत सिंह, एसएचओ निरज चौधरी, आदि  इस अवसर पर मौजूद थे।
विज्ञापन


एसएपी सूरम सिंह ने जवानों को बताया कि यदि कोई भी घटना हो तो सबसे पहले उस पर जीआरपी के जवानों ने कार्रवाई करनी है। इसके बाद अन्य एजेंसियां इस पर कार्रवाई करेंगी। क्योंकि जम्मू का रेलवे स्टेशन देश के अति संवेदनशील रेलवे स्टेशन में शामिल है, इसलिए यहां पर चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि कोई भी चुनाव में अप्रिय घटना को अंजाम न दे। यह भी बताया कि आतंकी या फिर फिदायीन हमला होने पर किस तरह और कैसे कार्रवाई करनी है। कोई भी कार्रवाई करने में यात्रियों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना है।


दो घंटे तक चली मॉक ड्रिल में जवानों ने अपनी चतुराई का परिचय दिया। वहीं चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए जाएं। रेलवे स्टेशन पर हर आने जाने वाले कड़ी नजर रखने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed