{"_id":"65d903688b42d341ed0c2bd4","slug":"rozgar-mela-in-samba-samba-news-c-289-1-sjam1009-101919-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 9 कंपनियों ने 225 पदों के लिए 180 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 9 कंपनियों ने 225 पदों के लिए 180 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। रोजगार निदेशालय जम्मू-कश्मीर की तरफ से जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया और साक्षात्कार दिया। निजी क्षेत्र की 9 कंपनियों ने 225 पदों के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया।
संयुक्त निदेशक सेवायोजन अश्वनी कुमार ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने रोजगार चाहने वालों को नौकरी मेले, स्वरोजगार योजनाओं, कॅरिअर परामर्श और कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए पोर्टल के माध्यम से रोजगार विभाग के साथ पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। रोजगार विभाग पोर्टल राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के साथ एकीकृत है जो 9 लाख से अधिक सक्रिय रिक्तियों को भरेंगे। संयुक्त निदेशक ने उन उम्मीदवारों को भी बधाई दी, जिन्हें इस साल की शुरुआत में आयोजित रोजगार मेलों के दौरान कैडिला, जमकैश और एजाइल हर्बल में नौकरी मिली। अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में शामिल होने के अपने अनुभव भी साझा किये और ऐसे रोजगार मेलों के आयोजन के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। प्रतिभागियों के साथ बातचीत करते हुए संयुक्त निदेशक ने युवाओं को अपने संचार कौशल में सुधार करने और अपने कॅरिअर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने विभाग को ब्लॉक स्तर पर परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को उचित सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।
सहायक निदेशक रोजगार सुलक्षणा ठाकुर ने भी विभाग की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
मेले में ज़ीस फार्मा, आईटीसी, जामकेश, एसबीआई लाइफ, एनजे फूड्स, धन वृद्धि, हिंदुस्तान फूड्स, एजाइल हर्बल्स आदि कंपनियों ने इंजीनियर, प्रोडक्शन मैनेजर, ट्रेनी ऑफिसर, ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, अप्रेंटिस, रिलेशनशिप मैनेजर आदि पदों पर भर्ती की पेशकश की। युवाओं को सरकार द्वारा प्रायोजित स्व-रोज़गार योजनाओं जैसे तेजस्विनी, मुमकिन, स्परिंग इनिशिएटिव उद्यमिता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई और स्व-रोज़गार और नौकरी निर्माता बनने के लिए प्रेरित किया गया।