फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row over wrong reservation chart of malwa jammu tawi express

जादू! जब मालवा एक्सप्रेस में बढ़ गईं 72 सीटें

Fri, 08 Aug 2014 01:51 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
row over wrong reservation chart of malwa jammu tawi express

जम्मू के उधमपुर से चलने वाली ट्रेन में जादू से 72 सीटें बढ़ गईं। कुछ ऐसा ही चमत्कार हुआ उधमपुर स्टेशन पर खड़ी मालवा एक्सप्रेस के साथ।

विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनाने वाले बाबू ने गलती से 16 बोगियों के बजाए 17 बोगियों का रिजर्वेशन चार्ट बना दिया।

इसके बाद जैसे ही ट्रेन उमधपुर से रवाना होकर जम्मू तवी स्टेशन पहुंची तो बखेड़ा खड़ा हो गया।

यात्री 17वीं बोगी तलाश रहे थे लेकिन वह किसी को मिली ही नहीं। इस बवाल में ट्रेन एक घंटा देरी से जम्मू से रवाना हो सकी।

छह महीने में तीसरी बार हुआ ऐसा

row over wrong reservation chart of malwa jammu tawi express

गलत चार्ट बनाने के कारण जम्मू के सीआईटी, क्लर्क समेत दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। डीआरएम एनसी गोयल के अनुसार गलती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

खास बात है क‌ि पिछले छह महीने में अपनी तरह की यह तीसरी घटना है।

हालांकि पहले इस मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन सूचना आला अधिकारियों तक पहुंची तो वीरवार को रेल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

17वां कोच ढूंढते रहे गए लोग

row over wrong reservation chart of malwa jammu tawi express

घटना बुधवार की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार उधमपुर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस सुबह नौ बजे जम्मू स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में 16 कोच थे।

जम्मू से जब इस ट्रेन का चार्ट बना तो उसमें 17 कोच बताए गए। वेटिंग लिस्ट में आए यात्रियों की सीट कनफर्म हो गई।

ट्रेन जब जम्मू स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के साथ 17वां कोच ही नहीं था। लोग कोच की तलाश करते रहे। जबकि उधमपुर से 16 कोच ही रवाना हुई।

विज्ञापन

जम्मू से लगाया गया एक्‍स्ट्रा कोच

row over wrong reservation chart of malwa jammu tawi express

बताया जा रहा है कि इंदौर से ही ट्रेन में एक एक्सट्रा कोच लगकर आया था ज‌िस कारण सारी गड़बड़ हुई। 17 कोच की ही रिपोर्ट भी भेजी गई।

इसी रिपोर्ट के आधार पर चार्ट तैयार हो गया। यात्रियों में काफी हड़बड़ी मच गई और कोच नहीं मिलने के कारण स्टेशन पर हंगामा भी हुआ।

इस बीच, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जम्मू से ही किसी तरह अतिरिक्त कोच की व्यवस्था कर ट्रेन को एक घंटे देरी से रवाना किया।

उनके अनुसार लगातार हो रही इस तरह की घटना का कड़ा संज्ञान लिया गया है। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed