फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row over cricket coaching continues

क्रिकेट कोचिंग कैंप पर घमासान जारी

Sun, 19 Oct 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
row over cricket coaching continues

जीजीएम साइंस कालेज की हास्टल ग्राउंड पर रणजी और अंडर 23 क्रिकेट कोचिंग कैंप को लेकर घमासान जारी है। रविवार दूसरे दिन भी मैदान के बाहर ताला लगा रहा। इस दौरान क्रिकेटर तो पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इस बीच जेकेसीए के चेयरमैन और जम्मू विंग के संयुक्त सचिव में हुई बैठक में कोई हल नहीं निकल सका।

विज्ञापन


हालांकि कैंप के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता का कहना है कि सोमवार को क्रिकेटरों के हित को देखते हुए शाम तीन बजे कैंप शुरू कराया जा रहा है, लेकिन चेयरमैन अरविंद सिंह मिक्की का कहना है कि कैंप को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि कैंप शुरू करवाने के लिए संयुक्त सचिव की ओर से कई शर्तें रखी जा रही हैं, जो बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत शनिवार को हास्टल ग्राउंड पर कोचिंग कैंप के लिए पहुंचे क्रिकेटरों को उस समय झटका लगा, जब उन्हें मैदान के गेट पर ताले लगे मिले। इस मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस तक पहुंचा। कोचिंग कैंप को लेकर जेकेसीए के पदाधिकारियों के बीच खींचतान चल रही है। रविवार को दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष बैठक की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन मिक्की का कहना है कि क्रिकेट को जारी रखने के लिए दूसरे मैदानों को भी विकसित करने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैदान पर ताला लगाने के मामले को जेकेसीए के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला के समक्ष रखा गया है। इस पर शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे। कैंप को अगले कुछ दिनों में लगाकर टीम फाइनल कर दी जाएगी। नवंबर के शुरू में हिमाचल प्रदेश में विजय हजारे एक दिवसीय मुकाबले शुरू हो रहे हैं।


इसमें जेएंडके का पहला मुकाबला छह नवंबर को बिलासपुर में दिल्ली के खिलाफ होना है। इसके अलावा एसएससीबी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के साथ भी जेएंडके के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। पिछले साल रणजी में जेएंडके की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रच दिया था, लेकिन इस बार कोचिंग कैंप को ही लेकर खींचतान चल रही है। इससे आने वाले दिनों में क्रिकेट पर तलवार लटक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed