{"_id":"242f785b6154a743cf775b762165285f","slug":"row-over-aiims-and-artificial-lake-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स, कृत्रिम झील पर थम नहीं रहा राजनीतिक बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स, कृत्रिम झील पर थम नहीं रहा राजनीतिक बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 19 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स और कृत्रिम झील पर पीडीपी-भाजपा नेताओं के विरोधाभासी बयानों को जम्मू के हितों से खिलवाड़ और जम्मू के सम्मान के साथ विश्वासघात बताते हुए मंगलवार को पैंथर्स पार्टी की ओर से प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने पीडीपी के समक्ष पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों की अपेक्षा थी कि भाजपा सत्ता में आने पर जम्मू संभाग के विकास के लिए बड़े कदम उठाएगी लेकिन उसने विकास करने के बजाय निर्माणाधीन कृत्रिम झील परियोजना और एम्स पर जम्मू के हितों का सौदा सत्ता के लिए कर लिया है। प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने रियासती सरकार को चेतावनी दी कि अगर एम्स को कश्मीर को ट्रांसफर किया गया तो पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को पीडीपी अहम मुद्दों पर विश्वास में नहीं ले रही है तो उसे सरकार से अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि बनतालाब टोल प्लाजा मामले में भी शुल्क पर भाजपा की चुप्पी से माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों डेलीवेजरों को भी नियमित नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर यंग पैंथर्स के प्रधान यशपाल कुंडल ने जम्मू में एम्स की मांग का समर्थन करते हुए मौजूदा अकादमिक सत्र से जम्मू में आईआईटी की कक्षाएं शुरू करने की भी मांग की। इस अवसर पर राजेश पडगोत्रा, पुष्पिंदर सिंह, शाम गोरखा, यशपाल सिंह मन्हास आदि भी मौजूद रहे।