{"_id":"6903d6a914be1f31cc05ca65","slug":"route-march-jammu-news-c-10-lko1027-750871-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगरोटा उपचुनाव से पहले सुरक्षाबलों का रूट मार्च, तैयारी को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगरोटा उपचुनाव से पहले सुरक्षाबलों का रूट मार्च, तैयारी को जांचा
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में तैनात नफरी को क्षेत्र की भौगोलिक व सुरक्षा चुनौतियों से अवगत करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों ने वीरवार रूट मार्च किया। ग्रामीण इलाके में तैनात नफरी को क्षेत्र की भौगोलिक व सुरक्षा चुनौतियों से अवगत करवाने और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए इसको आयोजित किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने जवानों को चुनाव ड्यूटी से जुड़ी ब्रीफिंग भी दी। यह मार्च चुनाव से पहले की नियमित सुरक्षा तैयारियों का हिस्सा था। इसका उद्देश्य सुरक्षा कर्मियों को इलाके से परिचित कराना और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखना था। मार्च के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति ने लोगों में भरोसा पैदा किया और असामाजिक तत्वों को संदेश दिया कि कानून व्यवस्था के लिए सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए यह दूसरा रूट मार्च आयोजित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभ्यास न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हैं बल्कि विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को भी बढ़ाते हैं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। रूट मार्च की निगरानी एसएसपी ने की। उनके साथ पुलिस ऑब्जर्वर अविनाश कुमार (आईपीएस), एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष यादव, एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, एसडीपीओ नगरोटा, तहसीलदार नगरोटा और एसएचओ नगरोटा भी मौजूद रहे।