{"_id":"59c4b4424f1c1bb1688b62a7","slug":"rohingya-have-local-simcards-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां से और कैसे रोहिंग्याओं के पास आए लोकल सिमकार्ड ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां से और कैसे रोहिंग्याओं के पास आए लोकल सिमकार्ड ?
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंतरिक सुरक्षा को लेकर भले ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्याओं को देश से बाहर निकलाने की बात की हो। लेकिन आधार कार्ड, वोटर कार्ड और लोकल सिमकार्ड पाकर इनके पैर शहर में मजबूती से जम चुके हैं।
विज्ञापन
पांच हजार के करीब जम्मू में बसे अधिकांश रोहिंग्याओं के पास पर्सनल फोन और मोबाइल सिमकार्ड हैं। सिमकार्ड की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर किसी ने कहा- ‘स्थानीय लोगों की मदद से मिली’। तो किसी ने कहा- ’दूरसंचार कंपनियों के लोग बस्ती में आकर सिमकार्ड दे जाते हैं।’ ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई स्थानीय अपनी आईडी उन संदिग्ध लोगों को ऐसे ही दे देता है।
विज्ञापन
ऐसे में आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा माना जा सकता है। पूछे जाने पर कि क्या आपके पास आधार या वोटर कार्ड है, तो जवाब नहीं मिलता है। शहर में बसे रोहिंग्याओं के पास सिमकार्ड कैसे पहुंचा इसकी पड़ताल अमर उजाला टीम ने की तो भारी गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को लेकर अन्य राज्यों से आए लोगों के लिए सिमकार्ड पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कौन से आईकार्ड से रोहिंग्याओं को सिम मिले, यह जांच का विषय है।