फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road work pending news

Jammu News: दस साल पूरे, सांबा से गोरण तक सड़क बनाने के दावे अधूरे

Tue, 17 Sep 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 17 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
road work pending news
क्षेत्र की 15 हजार से अधिक आबादी को आ रही आवाजाही में दिक्कतें
विज्ञापन

20 में से 14 किलोमीटर मार्ग ही बन पाया, छह किलोमीटर अभी भी अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। दस साल बाद भी सांबा-गोरण सड़क बनाने के दावे अधूरे ही हैं। जिले के पहाड़ी एवं धार्मिक गांव गोरण की तरफ जाने वाले मार्ग का विकास दस साल पहले करवाया गया था। मगर आज तक मार्ग ही नहीं बन सका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के अनुसार इस बारे में जिला प्रशासन के साथ राजनेताओं को भी कई बार अवगत करवाया है, लेकिन मार्ग की मरम्मत को लेकर किसी ने भी कोई उचित कदम नहीं उठाया है। इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की 15 हजार से अधिक आबादी को आने जाने की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बाक्स
10 साल पहले जब मार्ग का विकास शुरू किया गया था तो लोगों को लगने लगा था कि अब उनके दिन सुधरेंगे। मगर ऐसा नहीं हो सका। आज भी लोग आने जाने की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय शर्मा, स्थानीय निवासी गोरण


मार्ग के टूटे होने के कारण मिनी बस चालक भी मार्ग पर चलने से कतराते हैं। मार्ग पर कई हादसे भी हो चुके हैं। इसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। बरसात के दिनों से उनका सांबा से संपर्क ही टूट जाता है।



सोहन सिंह, स्थानीय निवासी



बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने समस्या को अधिकारियों व केंद्र के मंत्रियों के समक्ष रखा था। हर बार उन्हें भरोसा ही मिला है। आज तक मार्ग का विकास ही नहीं किया गया है।

कुलदीप सिंह, स्थानीय निवासी



गौरण में धार्मिक स्थल बाबा शिवो देव स्थान है, जहां हर रविवार व मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। मार्ग के टूटे हुए होने के कारण लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।




महंत देस राज गिरी, प्रधान बाबा शिवो विकास कमेटी गोरण।
सांबा से गोरण मार्ग के 20 किलोमीटर मार्ग में से 14 किलोमीटर मार्ग बन चुका है। 2 किलोमीटर पर कंकर बिछाना है। इसके बाद 6 किलोमीटर मार्ग पर तारकोल बिछाई जानी है। इसे सर्दी के मौसम से पहले की मुकम्मल कर दिया जाएगा।
विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed