फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

सड़क जर्जर होने पर महिला बाइक से गिरकर घायल

विज्ञापन
road
आरएस पुरा। कुल्लियां आरएस पुरा तक मुख्य मार्ग की हालत अब इतनी खस्ता हो चुकी है कि हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सोमवार शाम एक बुजुर्ग महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सरपंच बद्रीनाथ ने कहा कि हैरान करने वाली बात है कि विकास का दावा करने वाली केंद्र सरकार और प्रदेश के भाजपा नेता रुके कार्यों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। बताते चलें कि महिला पति के साथ दो पहिया वाहन पर पीछे बैठी थी। पीछे आ रहे चार पहिया वाहन को रास्ता देते हुए 80 वर्षीय महिला घायल हो गई। उसके सिर में चोटें लगीं हैं। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मार्ग से भाजपा के नेताओं के साथ विपक्षी दलों के नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन सभी जनता से जुड़े इस मुद्दे को लेकर विफल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं करना था तो बनी सड़क को किस लिए उखाड़ा गया। उन्होंने कहा कि कई साल से सड़क का निर्माण अधर में है। इस सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। हैरान करने वाली बात है कि सरकार ने जिन अधिकारियों को यहां पर बिठाया हुआ है। वह पूरी तरह से इस मामले पर हाथ खड़े कर चुके हैं। उनका कहना है कि लोगों की दिक्कतों की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed