{"_id":"6334aa9f3c807822520adc47","slug":"road-rspura-news-jmu2690504116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की धूल बढ़ा रही फेफड़े का रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की धूल बढ़ा रही फेफड़े का रोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। आठ माह से गांव कोटली शाह दौला से आरएस पुरा तक साढ़े चार किलोमीटर सड़क का दोहरीकरण का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अब तीन माह से सड़क निर्माण का काम बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में वाहनों के आने जाने से जबरदस्त धूल उड़ती है जो लोगों के नाक मुंह के रास्ते फेफड़ों को प्रभावित कर रही है।
गांव कोटली शाहदौला से आरएस पुरा तक की सड़क का निर्माण बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रदर्शन करने के बावजूद भी सड़क का कार्य पूरा नहीं हो पाया। पीडब्ल्यूडी की तरफ से इस सड़क के काम के लिए 10 करोड़ का टेंडर किया गया। ठेकेदार द्वारा सड़क के बीच अभी सिंह डिवाइडर बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी के एईई द्वारा निर्धारित समय के दौरान कार्य पूरा करने के लिए कहा गया, लेकिन कार्य नहीं हो पाया। ठेकेदार का कहना है कि किए कार्य का भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते वह कार्य नहीं कर रहा। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा ठेकेदार के खिलाफ एसडीएम लाल शर्मा और इस मामले का संज्ञान लेते हुए लिखित में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसडीम की ओर से संबंधित ठेकेदार और विभाग को नोटिस भेजा गया। इसके बावजूद भी निर्धारित समय के मुताबिक सड़क का कार्य पूरा नहीं किया गया। प्रशासन की ओर से ठेकेदार के खिलाफ कानून के अंतर्गत की गई कार्रवाई के बाद ठेकेदार ने स्टे ले लिया, जिसके चलते अभी तक कार्य नहीं हो पा रहा है।
-----
मामला कोर्ट में होने पर कोर्ट के फैसले के बाद ही इस सड़क दोहरीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा।
-बीआर बनोत्रा, एईई, पीडब्ल्यूडी
------
इस मार्ग पर लोगों का आना-जाना मुश्किल बना हुआ है। कई दुर्घटनाएं घट चुकी है। सरकार से मांग की गई है कि सड़क के दोहरीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
-ओम प्रकाश रेनयाल
------
सड़क निर्माण के पहले की राशि दी जानी चाहिए, ताकि ठेकेदार को समय पर ऐसी मिले और निर्माण कार्य तय किए गए समय की मदद हो सके।
-देशराज
------
पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार की गलतियों के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थान के पास रहने वाले लोगों को धूल उड़ने से कई प्रकार की बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-अतर सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन
------
प्रशासन की ओर से कानून के अंतर्गत कार्रवाई की गई। कोर्ट का फैसला आने पर सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-रामलाल शर्मा, एसडीएम, आरएस पुरा