फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

Jammu News: तरयाठ-गुल्हान सड़क पर गड्ढो की भरमार

विज्ञापन
road problem
- लोगों में रोष, पीएमजीएसवाई विभाग पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले के तरयाठ-गुल्हान मार्ग की जर्जर हालत से स्थानीय लोगों में रोष है। सड़क कई गांवों को जोड़ती है। इसमें गड्ढों की भरमार है। इस मार्ग से राज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय निवासी जसबीर सिंह, राज कुमार, मोहम्मद बशीर के अनुसार सड़क खस्ताहाल है। इस पर वाहन चलना बेहद मुश्किल हो गया है। आए दिन वाहन फंस जाते हैं या खराब हो जाते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। बारिश में स्थिति और भी बद्तर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग नींद में है। इस मार्ग से स्कूली बच्चों के साथ मरीज और दैनिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती है। इससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। विभाग के एक्सईएन शाहीद मुस्तफा ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस भेजा है। यदि उसने जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed