फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्ग बदहाल

विज्ञापन
road problem
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग काफी बदहाल है। उनमें जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिस कारण लोग हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुख्य बस अड्डे से सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम और मिनी सचिवालय के बाहर से लगभग आधा किलोमीटर दूरी तक पूरा मार्ग बदहाल है। अशोक थापा चौक से तरैंथा तक सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इस कारण वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। मिनी सचिवालय में जिला स्तर के सभी अधिकारी बैैठते है यह मार्ग ग्रेफ के अधीन है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण स्थिति दिनप्रतिदिन खराब होती जा रही है। नई बस्ती डिग्री कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग को पेयजल लाइन डालने के लिए उखाड़ा गया था, जिसपर आजतक तारकोल नहीं बिछ पाई है। बारिश के कारण मार्ग कीचड़ में तबदील हो जाता है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पउ़ रहा है। पुलिस स्टेशन व टेंपो स्टैंड की तरफ जाने वाले मार्ग की हालत भी ठीक नहीं है। लोगों ने प्रशासन और विभाग से इनकी सुध लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पानी की लाइन बनी परेशानी
नई बस्ती में डाली जा रही पानी की पाइप परेशानी का कारण बन गई है। वाहन चलने के बाद ज्यादातर पाइप लीक हो गई हैं, जिस के बाद सड़क की स्थिति खराब हो गई है। गड़ाल की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को भी उखाड़े जाने की आशंका है अगर सड़क को बनायें बिना अन्य मार्ग को तोड़ा जाता है तो स्थानीय लोगों की परेशानी में और ज्यादा बढ़ोत्तरी हो सकती है। यह मार्ग वार्ड दो और तीन के बीच में से गुजर रहा है। इस कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस को हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन को बुलाया गया था, लेकिन उनके स्थान पर एईई ने ही शिरकत की थी। उन को सड़क की स्थिति में जल्द सुधार लाने और पीएचई विभाग को भी अपना कार्य जल्द करने को कहा गया है। मार्गों की हालत को सुधारने के जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों केे साथ बैठक की जाएगी। वहीं, जरूरी फंड भी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि मार्गों की हालत को सुधारा जाए।
-सुदेेश कुमार पुरी, चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed